Breaking News

जगदलपुर@गांजे से बने नशीले तेल की हो रही थी तस्करी..पुलिस ने घेरेबंदी कर सवा करोड़ से अधिक का तेल किया बरामद

Share


जगदलपुर,24 नवम्बर 2025। बोधघाट पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है, यहां 2 तस्करों के पास से पुलिस ने गांजा तेल जिसे हशीश भी बोला जाता है,उसे जब्त करने में सफलता हासिल की है। बरामद हाई-कंसंट्रेशन ऑयल की अनुमानित अंतरराज्यीय कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई है।
पकड़े गए उड़ीसा के दो तस्कर : बता दे कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि करीबन 30-35 साल के दो लड़के मोटरसाइकिल से केशलूर से गीदम नाका होते हुए बोधघाट चौक की ओर जा रहे हैं, युवकों ने एक काले रंग के बैग में नशे के रूप में उपयोग होने वाले मादक पदार्थ गांजे का तेल/हशिश तेल रखे हैं, जिसे बेचने के लिए गीदम नाका सरगीपाल रोड होते हुए बोधघाट चौक की ओर आ रहे हैं, थाना बोधघाट प्रभारी लीलाधर राठौर के द्वारा टीम बनाकर गीदम नाका सरगीपाल रोड रेलवे साइडिंग के पास मोड़ में जाकर एमसीपी लगाकर वाहन का इंतजार करने लगे, कुछ समय बाद दोनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। युवकों ने अपना नाम सीताराम कुलदीप 35 वर्ष, निवासी एनएडी सुनाबेड़ा, थाना सुनाबेड़ा जिला कोरापुट उडि़सा हॉल पता कोण्डापुर, थाना कोण्डापुर जिला रंगारेडी तेलंगाना व रामचंद्र माड़ी 20 वर्ष निवासी कोयलीपारी थाना कोरकोण्डा,जिला मलकानगिरी उडि़सा का रहने वाला बताये।
बड़े शहरों में ले जाकर बेचते थे हशीश : आरोपी सीताराम कुलदीप ने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से हैदराबाद में रहकर इलेक्ट्रीशियन काम करता है, इक्टि्रशियन काम की आड़ में वह मलकानगिरी उडि़सा से अधिक पैसा कमाने की लालच में गांजा का तेल/हशिश तेल की तस्करी करने की नियत से मलकागिरी उडि़सा से दरभा केशलूर होते हुए अपने साथी रामचंद्र माड़ी के साथ मिलकर हैदराबाद, मुंबई, पुणे तथा अन्य बड़े शहरों में बेचने ले जाने की बात बताई। आरोपियों के बैग के अंदर अलग अलग रंग के प्लाष्टिक के 10 पैकेटो में गांजा उत्पाद तेल लगभग 10 किलो गांजा का तेल/हशिश तेल बरामद हुआ, जिसे स्नस्रु किट से जांच कर देखा गया जो गांजा उत्पाद पाया गया, जिसे तौलने में गांजा का तेल/हशिश तेल 10.396 कि. ग्रा. जिसकी किमत लगभग 1 करोड़ 29 लाख 95 हजार रुपये को अपने कब्जे में रखने के साथ ही बेचने के लिए ले जाने की बात बताई।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply