Breaking News

कोरबा,@अधिकारी के घर 15 लाख की चोरी, डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची पुलिस टीम

Share


कोरबा,05 जून 2025 (घटती-घटना)। जिले में एक सरकारी अधिकारी के घर चोरी हुई है। शिवाजी नगर में जब परिवार के लोग बाहर गए थे, तभी मत्स्य विभाग के संचालक मनोज कुमार पैकरा के घर से चोर कार,स्कूटी और जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना (4 जून) बुधवार रात की है। मनोज कुमार पैकरा रायपुर में मत्स्य विभाग में संचालक हैं। उनकी पत्नी सुनीता पैकरा कोरबा में शासकीय शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। प्लॉट नंबर 269/10 में उनका घर है। परिवार गर्मी की छुट्टियों में देहरादून-केदारनाथ गया हुआ है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है चोर घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे, फिर अलमारी तोड़कर जेवर निकाले, गाड़ी की चाबी निकाली और बाहर खड़ी गाडि़यां ले गए। करीब 15 लाख से ज्यादा की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल परिवार की वापसी के बाद सही आकंलन हो पाएगा।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply