Breaking News

कोरबा@अडानी पॉवर प्लांट में पुनःहुआ हादसा-प्रबंधन पर लगे गंभीर आरोप

Share

कोरबा,25 मई 2025 (घटती-घटना)। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पताढ़ी में स्थित अडानी पॉवर प्लांट में पुनः हादसा होने से एक मजदुर की मृत्यु हो गयी। जानकारी के अनुसार ग्राम कापन निवासी सतीश शांडिल्य पिता लालाराम 31 वर्ष शनिवार शाम लगभग 4 बजे करीब 2.5 मीटर गहरे गड्ढे में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था तभी अचानक मिट्टी धसने से सतीश की मृत्यु हो गयी। वह निजी ठेका कंपनी पावरमेक मे वेल्डिंग हेल्पर के तौर पाए प्लांट में काम कर रहा था। वही अडानी पॉवर प्लांट में कार्यरत अन्य मजदूरों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा हैं कि प्लांट में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है। कार्यरत मजदूर से बिना सेफ्टी गियर, बिना प्रशिक्षण और बिना निगरानी के खतरनाक निर्माण स्थलों पर कार्य कराया जाता हैं। लगभग 8 महीने पहले अडानी समूह ने 4200 करोड़ में लैंको अमरकंटक पॉवर प्लांट खरीदा,और तब से यहां निर्माण कार्य अंधाधुंध तेजी से चल रहा है। लेकिन मुनाफा कमाने की होड़ में मजदूरों की सुरक्षा और जीवन को नजर अंदाज किया जा रहा हैं। बताया जा रहा हैं की हादसे के बाद पावर प्लांट प्रबंधन के द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर रात में ही पोस्टमार्टम कराने का दबाव डाला गया, ताकि खबर न फैल सके। अन्य साथी मजदूरों ने बताया कि जिस जगह वह मजदूर काम कर रहा था, वहां पहले से मिट्टी धंसने की आशंका थी। लेकिन प्रबंधन ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया। मिट्टी में दबने के करीब आधे घंटे बाद उस मजदूर को निकाला गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों और साथी मजदूरों के बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही हैं। मजदूरो ने चेतावनी देते हुए कहा हैं की यदि दोषियों पर आपराधिक मामला दर्ज कर विधि-सम्मत कार्यवाही नहीं की गई और मृतक के परिजन को मुआवजा व प्लांट में परमानेंट नौकरी नहीं दी गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। पूर्व मे भी यहां एक युवक की करेंट में लगने से मृत्यु हो गई थी।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply