साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म धड़कन ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी और इसके सदाबहार गाने आज भी फैंस को पसंद हैं। अब मेकर्स इस क्लासिक रोमांटिक फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं जिससे फैंस पुरानी यादें ताजा कर सकें। बॉलीवुड की आइकॉनिक प्रेम कहानी धड़कन एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है। अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, और सुनील शेट्टी की इस फिल्म ने 2000 में रिलीज के बाद खूब वाहवाही बटोरी थी। अब यह डिजिटली रीमास्टर्ड वर्जन में वापस आ रही है। 2000 में रिलीज हुई धड़कन अपने समय की सुपरहिट फिल्म थी, जिसने प्रेम, बलिदान, और परिवार की कहानी से दर्शकों को भावुक कर दिया। अब यह फिल्म 23 मई 2025 को थिएटर्स में दोबारा रिलीज होगी। डिजिटल रीमास्टर्ड वर्जन में बेहतर तस्वीर और साउंड मलिटी के साथ दर्शक इसे फिर से बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। इस खबर ने फैंस में जबरदस्त उत्साह भर दिया है। कहानी और स्टारकास्ट धड़कन एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें शिल्पा शेट्टी ने अंजलि का किरदार निभाया, जो अपने प्यार (अक्षय कुमार) और परिवार की पसंद (सुनील शेट्टी) के बीच फंस जाती है। अक्षय ने राम और सुनील ने शिव की भूमिका निभाई। किरण कुमार, कादर खान, और परमीत सेठी जैसे सितारों ने भी फिल्म में अहम रोल निभाए। परमीत का विलेन किरदार आज भी याद किया जाता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur