Breaking News

37 की उम्र में ही मशहूर अभिनेता निर्मल बेनी का हार्ट अटैक से निधन

Share


साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्म अभिनेता निर्मल बेनी, जिन्होंने लिजो जोस पेलिसरी की फिल्म आमेन में कोच्चन का किरदार निभाया था। वह लोगों के बीच अपनी इसी यादगार भूमिका के लिए मशहूर थे। दिल का दौरा पड़ने से निर्मल बेनी का निधन हो गया है। निर्माता संजय पडियूर ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की दुखद खबर शेयर की है। उनके चाहने वाले और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। निर्मल बेनी की मौत की खबर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए सदमे की तरह है। हर जगह से शोक संदेश आ रहे हैं।


Share

Check Also

मनोरंजन@पठानों से कहना चौहान आ रहा है…पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर अजय देवगन की नई फिल्म का एलान,धांसू टीजर जारी

Share जियो स्टूडियो ने अपने नए प्रोजेक्ट का टाइटल अनाउंस किया है. साथ ही फिल्म …

Leave a Reply