Breaking News

नई दिल्ली@देश की असली ताकत उसके लोग,इंदिरा गांधी मानती थीं शांति,आजादी और विकास एक-दूसरे से जुड़े : सोनिया गांधी

Share


नई दिल्ली,19 नवम्बर 2026। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि देश की असली ताकत उसके लोग होते हैं। इंदिरा गांधी का मानना था कि शांति, आजादी और विकास एक-दूसरे से जुड़े हैं और इनका फायदा गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। सोनिया गुरुवार को दिल्ली में 2025 के इंदिरा गांधी शांति,निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने मोजाम्बिक की मानवाधिकार कार्यकर्ता और समाजसेवी ग्रासा माशेल को यह पुरस्कार दिया। यह समारोह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित किया गया था। सोनिया ने कहा कि ग्रासा माशेल का जीवन और काम इंदिरा गांधी के विचारों को दिखाता है। उन्होंने मोजाम्बिक की आजादी की लड़ाई से लेकर महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए काम किया है। सोनिया गांधी ने कहा कि ग्रासा माशेल के काम के नतीजे आज भी मानवीय सहायता से जुड़े अभियानों के लिए मार्गदर्शक हैं। शांति का मतलब सिर्फ संघर्ष या लड़ाई का खत्म होना नहीं है। इससे प्रभावित समुदायों को दोबारा अपना जीवन खड़ा करने और भविष्य की ओर बढ़ने का मौका भी मिलना चाहिए। सोनिया ने कहा कि इंदिरा गांधी और ग्रासा माशेल दोनों मानती थीं कि लोग अपना भविष्य खुद तय करने की ताकत रखते हैं। उनके जीवन से सीख मिलती है कि नेतृत्व का मतलब अन्याय को चुनौती देने का साहस और बदलाव लाने की प्रतिबद्धता है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत अमीर देश,लेकिन स्वच्छता में खराब,वेस्ट मैनेजमेंट अच्छा न हो तो देश की इमेज खराब होती है : सुप्रीम कोर्ट

Share नई दिल्ली,19 नवम्बर 2026। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि भारत अमीर देश …

Leave a Reply