Breaking News

शेनझेन@ट्रम्प-जिनपिंग और पुतिन की पहली बार एक साथ मीटिंग…

Share


जिनपिंग बोले…परमाणु हथियार इंसान के सिर पर लटकती तलवार,इन्हें खत्म करें


शेनझेन,19 नवम्बर 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प,चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने चीन के शेनझेन शहर में ऐतिहासिक बैठक की। यह पहली बार हुआ जब तीनों नेताओं ने एक साथ त्रिपक्षीय बैठक की। मीटिंग में सबसे पहले परमाणु हथियारों के खतरों पर बातचीत हुई। जिनपिंग ने परमाणु हथियारों को इंसानियत के सिर पर लटकती तलवार बताया। उन्होंने कहा कि इन्हें पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए। पुतिन ने कहा कि रूस, चीन और अमेरिका तीनों ने दूसरे विश्व युद्ध में जीत हासिल की थी। इसलिए दुनिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी भी इन तीनों देशों की है। ट्रम्प ने कहा कि वे इस बात से बेहद खुश हैं कि तीनों देशों के बीच पहली बार त्रिपक्षीय बैठक हो रही है। यह इतिहास रचने जैसा है।
तीनों देशों ने साझा शांति घोषणा जारी की
तीनों देशों ने दुनिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने की जिम्मेदारी स्वीकार की। जिनपिंग ने शीत युद्ध वाली सोच छोड़ने की अपील की। पुतिन ने कहा कि तीनों देश मिलकर वैश्विक स्थिरता बढ़ा सकते हैं। ट्रम्प ने कहा कि मतभेद होने के बावजूद नेताओं को बातचीत नहीं छोड़नी चाहिए।
दुनिया में एनर्जी की सप्लाई बनाए रखने पर सहमति : तीनों देशों ने दुनिया में ऊर्जा की सप्लाई स्थिर बनाए रखने के महत्व पर सहमति जताई। फरवरी में अमेरिका के ईरान पर हमले और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से दुनिया की ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हुई है। यूक्रेन के रूस के ऊर्जा ठिकानों पर हमलों से भी तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। घोषणा में ईरान युद्ध का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया गया। ट्रम्प ने केवल यह दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दिए जा सकते।
परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर सहमति : तीनों देशों ने परमाणु हथियारों के खतरे को कम करने के लिए बातचीत करने, परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने और दुनिया की रणनीतिक स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने पर सहमति जताई।

  1. तीनों नेताओं ने ढ्ढष्टष्ट की आलोचना की
    साझा शांति घोषणा में कहा गया कि ढ्ढष्टष्ट और उससे जुड़ी संस्थाओं को अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
    पुतिन बोले- यूक्रेन से बातचीत नहीं करेंगे, हमलों का जवाब देंगे
    ट्रम्प और जिनपिंग के साथ बैठक के बाद पुतिन ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि ट्रम्प यूक्रेन जंग समेत दुनिया के दूसरे विवादों को सुलझाने की ईमानदारी से कोशिश करेंगे। लेकिन वे यूक्रेन के साथ जंग को लेकर बातचीत नहीं करेंगे।
    पुतिन बोले- बैठक में यूक्रेन युद्ध पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई
    पुतिन ने कहा कि ट्रम्प के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक में यूक्रेन युद्ध सबसे अहम मुद्दा रहा। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले उन्होंने शी जिनपिंग के साथ भी यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की थी। पुतिन का यह बयान अमेरिका, रूस और चीन के बीच त्रिपक्षीय बैठक की शुरुआत में आया।

Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत अमीर देश,लेकिन स्वच्छता में खराब,वेस्ट मैनेजमेंट अच्छा न हो तो देश की इमेज खराब होती है : सुप्रीम कोर्ट

Share नई दिल्ली,19 नवम्बर 2026। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि भारत अमीर देश …

Leave a Reply