मंडल अध्यक्ष आयुष दुबे की नेतृत्व में चल रहा संपर्क अभियान..
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज के निर्देशानुसार,भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशांत सिंह सोलु के नेतृत्व में मां समलाया मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष आयुष दुबे के नेतृत्व में दर्रीपारा कबीर वार्ड में बूथ चलो अभियान के तहत सशक्त जनसंपर्क अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान आयुष दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। हितग्राहियों को अभिनंदन पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया,जिससे जनता के बीच आत्मीयता और विश्वास का वातावरण और अधिक मजबूत हुआ। इसी क्रम में आयुष दुबे के मार्गदर्शन में हास्टल संपर्क अभियान के अंतर्गत युवाओं के बीच विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अनीश सिंह की उपस्थिति रही। इस दौरान ओबीसी पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में रह रहे युवाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया। युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। आयुष दुबे ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें सही दिशा व अवसर मिलना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से संगठन से जुडकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। समलाया मंडल अध्यक्ष आयुष दुबे ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जिससे स्पष्ट होता है कि संगठन के प्रति उनका विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संभाग के कार्यक्रम प्रभारी अंकुश सिंह, विधानसभा प्रभारी अंशुल श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी ऋषु अंबष्ट एवं सह-प्रभारी अभिषेक माथुर की उपस्थिति रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur