Breaking News

रायपुर@रेरा चेयरमैन संजय शुक्ला पर सीबीआई चार्जशीट के बाद पीएमओ ने जांच के निर्देश

Share


रायपुर,12 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ भू- संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के चेयरमैन संजय शुक्ला के खिलाफ सीबीआई द्वारा चार्जशीट दायर किए जाने के बाद अब मामला और गंभीर हो गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस प्रकरण में जांच के निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जानकारी के अनुसार, पीएमओ से मिले निर्देशों के बाद आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने मामले को छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग को भेजते हुए जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही विभाग को शिकायतकर्ता को भी जांच की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply