पूरा प्लांट जलकर खाकवन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू,कारणों की जांच जारी
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। मैनपाट क्षेत्र में स्थित एक बांस प्लांट में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में पूरा प्लांट जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक प्लांट पूरी तरह जल चुका था। आग की वजह से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur