Breaking News

सूरजपुर@आरसेटी सुरजपुर की पहल : तीन ब्लॉकों में राजमिस्त्री प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

Share


युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में कदम;जल्द शुरू होगा ‘पशु सखी’ प्रशिक्षण
-संवाददाता-
सूरजपुर,12 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सुरजपुर ने जिले के तीन विकासखंडों में राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन बैच सफलतापूर्वक संचालित कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, यह प्रशिक्षण क्रमशः भैयाथान ब्लॉक के सत्यनगर, रामानुजनगर ब्लॉक के कमलपुर तथा ओडगी ब्लॉक के करोटी बी में आयोजित किया गया।
स्वरोजगार की ओर बढ़ते कदम-इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है, प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को राजमिस्त्री कार्य की बारीकियों,आधुनिक निर्माण तकनीकों तथा व्यावहारिक अनुभव से परिचित कराया गया, इससे प्रशिक्षुओं में आत्म विश्वास बढ़ा है और वे अब निर्माण क्षेत्र में रोजगार या स्वयं का कार्य शुरू करने के लिए तैयार हो रहे हैं।
विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण- तीनों प्रशिक्षण बैचों का संचालन संस्थान के निदेशक प्रमोद तिवारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया, प्रशिक्षण में फैकल्टी के रूप में मयंक तिवारी एवं परमआनंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,उनके अनुभव और समर्पण के चलते सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@मैनपाट में बांस प्लांट में भीषण आग

Share पूरा प्लांट जलकर खाकवन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू,कारणों …

Leave a Reply