अम्बिकापुर,12 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। जिला सरगुजा अंबिकापुर) के ग्राम सरगवां में आयोजित कार्यक्रम संकल्प 2026 प्रदर्शनी में जशपुर जिले के किसानों की उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों के साथ सक्रिय भागीदारी देखी गई। दिनांक 10 से 12 अप्रैल 2026 (तीन दिवसीय) कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र से संबंधित 100 से अधिक कंपनियों के स्टाल, उन्नत फसल प्रदर्शनी, तथा कृषि विशेषज्ञों द्वारा सेमिनार एवं तकनीकी चर्चाएं आयोजित की गई है। कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले से पहुंचे किसानों ने आधुनिक कृषि यंत्रो, उन्नत बीजों, ग्राफ्टेड फसलों एवं नवीन खेती तकनीकों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में उद्यानिकी फसलों की जीवंत प्रदर्शनी दिखाई गई, साथ ही विशेषज्ञों द्वारा फसल प्रबंधन, जैविक खेती, ड्रिप सिंचाई जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। किसानों ने इन जानकारियों को गंभीरता से लेते हुए अपने क्षेत्रों में अपनाने की इच्छा व्यक्त की। ग्राम सरगवां में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल किसानों के लिये ज्ञानवर्धक साबित होगा बल्कि विभिन्न जिलों के किसानों के बीच आपसी सहयोग और अनुभव साझा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। संकल्प 2026 निश्चित रूप से कृषि क्षेत्र में नवाचार और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
जो किसानों को आधुनिक कृषि की ओर अग्रसर कर रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur