
मनेंद्रगढ़ में 14 अप्रैल को भव्य रक्तदान शिविर
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का आयोजन,
सिविल अस्पताल में दिनभर चलेगा शिविर,नागरिकों से भागीदारी की अपील
मनेंद्रगढ़,12 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर मनेंद्रगढ़ में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, यह शिविर 14 अप्रैल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के नेतृत्व में 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल परिसर में आयोजित होगा, आयोजन सुबह 11ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी की अपेक्षा जताई गई है।
रक्तदान के प्रति जागरूकता का प्रयास-आयोजकों के अनुसार इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है, कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा, ताकि लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया जा सके।
नेताओं ने की भागीदारी की अपील-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है, उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाएं, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने रक्तदान को ‘महादान’ बताते हुए कहा कि इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है,पूर्व विधायक भरतपुर-सोनहत गुलाब कमरों ने भी इस आयोजन को मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला कदम बताया।
युवाओं और महिलाओं से विशेष आग्रह- विधायक प्रत्याशी रमेश सिंह ने कहा कि यह शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा,वहीं एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे इस सामाजिक कार्य में आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने महिलाओं से भी इस तरह के आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा सहारा-जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी, वहीं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।
समाज के लिए सकारात्मक पहल- अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रतीक है,आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सहयोग,जागरूकता और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं, अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान में भाग लेकर इसे सफल बनाएं और जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में योगदान दें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur