Breaking News

अम्बिकापुर@सड़क पर खड़े ट्रक से टकराकर युवक की मौत,चालक गिरफ्तार

Share


बिना संकेत के सडक पर खड़ा था ट्रक,पहले भी हो चुका था हादसा
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सडक पर लापरवाहीपूर्वक खड़े ट्रक से टकराकर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत के मामले में लखनपुर पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 7 अप्रैल की रात करीब 9.30 बजे ग्राम रजपुरीकला मुख्य मार्ग पर ट्रक चालक ने वाहन को बिना किसी संकेत के सडक पर खड़ा कर दिया था। इसी दौरान जशपुर जिले के घोघर निवासी विनय टोप्पो मोटरसाइकिल से अंबिकापुर आ रहा था, जो ट्रक से टकरा गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि उसी ट्रक के कारण पहले भी इसी स्थान पर एक हादसा हो चुका था, लेकिन वाहन को वहां से नहीं हटाया गया था। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक रामप्रताप यादव (निवासी नीलकंठपुर,जिला बलरामपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को भी जब्त किया गया है,जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सम्पत पोटाई सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।


Share

Check Also

युवा मोर्चा समलाया मंडल के बूथ चलो अभियान में का सार्थक परिणाम

Share मंडल अध्यक्ष आयुष दुबे की नेतृत्व में चल रहा संपर्क अभियान..-संवाददाता-अम्बिकापुर,12 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।भारतीय …

Leave a Reply