Breaking News

अम्बिकापुर@नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी कदम : शकुंतला पोर्ते

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारत के लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। इस क्रांतिकारी कदम को उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार। बहुत-से दल इससे पहले भी यह विधेयक लेकर आए। कभी किसी ने एक सदन में पारित किया तो दूसरे सदन में उसको रखने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल वोट बैंक के तौर पर तमाम राजनीतिक दलों ने देखा,लेकिन उनका अधिकार किसी ने नहीं दिया। देश की आधी आबादी को उनका अधिकार प्रधानमंत्री ने दिया है एवं सबके विकास में महिलाओं को भी जोड़ा। उक्त बातें रविवार को अंबिकापुर सर्किट हाउस में प्रेस कॉम्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते ने कही। इस दौरान सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रधानमंत्री मोदी ने नारीत्व का जो सम्मान किया है,उसके लिए देश की सभी बहनें प्रधानमंत्री को बहुत साधुवाद देती हैं कि उन्होंने इतनी ताकत के साथ भारत की संसद में इस अधिनियम को रखा है। महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने की, जिसका सकारात्मक परिणाम आया है। आज महिलाएं नीति-निर्धारक भी हैं,केवल नीति के लाभार्थी नहीं हैं। महिलाएं अब नीति बनाएंगी। जब महिलाएं सदन में बड़ी संख्या में बैठेंगी तो सकारात्मक परिणाम आएगा,जो भारत की राजनीति को परिवर्तित करेगा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े ने भी नारी वंदन अधिनियम पर प्रकाश डालते हुए प्रेस को संबोधित किया।
इस अवसर किरण मिश्रा,गीता पांडेय, नीलूगुप्ता,रेणु भारती,शालिनी सिंह,सरिता जायसवाल,सीमा कश्यप,नलिनी पांडे,अर्चना वर्मा,किरण सोनी सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


Share

Check Also

युवा मोर्चा समलाया मंडल के बूथ चलो अभियान में का सार्थक परिणाम

Share मंडल अध्यक्ष आयुष दुबे की नेतृत्व में चल रहा संपर्क अभियान..-संवाददाता-अम्बिकापुर,12 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।भारतीय …

Leave a Reply