Breaking News

रायगढ़@शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की एक्सीडेंटमें मौत,टेंट का सामान छोड़ने जा रहे थे

Share


रायगढ़,12 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की एक्सीडेंट में जान चली गई। 8 अप्रैल को देवांगन सिदार (35) की बारात जशपुर गई थी। 9 अप्रैल को ग्राम ठाकुरपोड़ी में रिसेप्शन था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद 10 अप्रैल को देवांगन और उसके दोस्त ट्रैक्टर से टेंट का सामान छोड़ने जा रहे थे, तभी ब्रेक होने से गाड़ी पलट गई। नीचे दबने से दूल्हे की जान चली गई। हादसे में 3 दोस्त घायल हुए हैं। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, देवांगन सिदार (35) ग्राम ठाकुरपोड़ी का रहने वाला था। वह गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) का काम करता था। 5 अप्रैल से शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ था। 6 अप्रैल को हल्दी तेल और मंडप का कार्यक्रम था। 8 अप्रैल को देवांगन सिदार की बारात जशपुर जिले के कोतबा गई थी। शादी के बाद ठाकुरपोड़ी में 9 अप्रैल को रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया था। सभी कार्यक्रम खत्म होने के बाद सामान वापस छोड़ने जाना था। 10 अप्रैल की शाम देवांगन सिदार अपने चाचा संजय सिदार की ट्रैक्टर में टेंट का सामान लोड कर दोस्तों के साथ पास के गांव बालापोढ़ी जा रहा था। तभी सतीपारा सरपंच के घर के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया था, इससे गाड़ी अनियंत्रित हुई। गाड़ी के नीचे दबने से देवांगन सिदार के सिर और सीने में चोटें आई, जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@मैनपाट में बांस प्लांट में भीषण आग

Share पूरा प्लांट जलकर खाकवन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू,कारणों …

Leave a Reply