Breaking News

रायपुर@सीएम के काफिले में 6 बुलेटप्रूफ नई गाडि़यां शामिल

Share


भूपेश बघेल कार्यकाल की फार्च्यूनर हुई बाहर,मुख्यमंत्री बोले…पुरानी गाडि़यां रास्ते में हो जाती थी बंद
रायपुर,12 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का काफिला इन दिनों चर्चा में है। राजधानी रायपुर में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने के दौरान उनके काफिले में बड़ा बदलाव देखने को मिला। अब तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई टोयोटा फार्च्यूनर गाडि़यों का उपयोग किया जाता था, लेकिन अब उनकी जगह 6 नई महिंद्रा स्कॉर्पियो ने ले ली है। मुख्यमंत्री के काफिले में एक-दो नहीं,बल्कि छह नई बुलेटप्रूफ महिंद्रा स्कॉर्पियो गाडि़यां शामिल की गई हैं। करीब ढाई साल बाद काफिले में हुए इस बदलाव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। भाजपा कार्यालय के बाहर मौजूद लोगों में नई गाडि़यों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वे इनके फीचर्स और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा करते नजर आए।
सुरक्षा फीचर्स से लैसे है नई गाडि़यां
नई स्कॉर्पियो गाडि़यां बुलेटप्रूफ हैं और आधुनिक सुरक्षा फीचर्स से लैस हैं, जिससे मुख्यमंत्री की सुरक्षा और भी मजबूत मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार वीआईपी मूवमेंट के लिए इन गाडि़यों को खास तौर पर तैयार किया गया है। ये सभी गाडि़यां बुलेटप्रूफ हैं, यानी कि इन्हें इस तरह से तैयार किया गया है कि इनमें गोलियों, बम धमाकों और ग्रेनेड के हमलों का असर ना पड़े।
सीएम बोले…पुरानी गाडि़यां रास्ते में हो जाती थी बंद
इस बदलाव पर खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि पुरानी टोयोटा फार्च्यूनर गाडि़यां लंबे समय से उपयोग में थीं और कई बार दौरे के दौरान बीच रास्ते में बंद हो जाती थीं। इससे सुरक्षा और आवागमन दोनों में परेशानी होती थी। इसी वजह से नई महिंद्रा स्कॉर्पियो गाडि़यों को काफिले में शामिल करने का निर्णय लिया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@मैनपाट में बांस प्लांट में भीषण आग

Share पूरा प्लांट जलकर खाकवन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू,कारणों …

Leave a Reply