Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा सरगुजा के नवीन जिला कार्यालय भूमि पूजन को लेकर बैठकों का आयोजन

Share

02 फरवरी को प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा?

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। आज संकल्प भवन स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा के जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य, पार्षद दल तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा की क्रमशः महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुईं। इन बैठकों का उद्देश्य 02 फरवरी 2026 को प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के नवीन जिला कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा। बैठकों में मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की व्यवस्था, सुरक्षा, अतिथि प्रबंधन एवं आपसी समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नवीन जिला कार्यालय बनना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह भवन केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि भाजपा के विचार, संगठन और संघर्ष का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर निवासरत बैगा, पुजारी,समाज प्रमुखों एवं प्रबुद्धजनों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा परिवार से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता,पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। यह नया कार्यालय भवन आने वाली पीढि़यों के लिए एक माइलस्टोन सिद्ध होगा और संगठन को और अधिक मजबूत आधार प्रदान करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि नवीन जिला कार्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम संगठन के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के परिश्रम, विश्वास और एकजुटता का परिणाम है। भूमि पूजन कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे यह आयोजन संगठनात्मक एकता और जनसमर्थन का प्रतीक बने। इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नया जिला कार्यालय शहर और जिले के लिए गर्व का विषय है। यह भवन संगठन के साथ-साथ जनसेवा और विकास कार्यों का भी केंद्र बनेगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@हायर सेकेंडरी सरहरी को मिला ‘स्वच्छ एवं हरित विद्यालय’ का पुरस्कार

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,28 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरहरी …

Leave a Reply