कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत,संगठन मजबूत करने का दिया संदेश


सूरजपुर,28 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराजा टी.एस. सिंहदेव के सूरजपुर जिले में आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। जिले भर में आयोजित स्वागत, जनसंपर्क और मुलाकात कार्यक्रमों के माध्यम से उनका दौरा पूरी तरह राजनीतिक गतिविधियों से सराबोर रहा। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन को एकजुट व मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का सूरजपुर दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जहां एक ओर कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता दिखाई दी, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। आने वाले दिनों में यह दौरा जिले की कांग्रेस राजनीति की दिशा और दशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर जोर
सूरजपुर प्रवास के दौरान टी.एस. सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें संगठनात्मक अनुशासन, जनसंपर्क विस्तार और जमीनी मुद्दों को मजबूती से उठाने का संदेश दिया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसका कार्यकर्ता है और आने वाले समय में पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करना प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए, पूर्व उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता के सवालों को मजबूती से उठाना और संगठन में समन्वय बनाकर चलना ही कांग्रेस की राजनीतिक दिशा तय करेगा।
दौरे की शुरुआत अश्विनी सिंह के निवास से…
टी.एस. सिंहदेव का कार्यक्रम सर्वप्रथम पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह के निवास से प्रारंभ हुआ,जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात की,इसी दौरान एनएसयूआई द्वारा आयोजित छात्र कौशल प्रतियोगिता के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया,इस अवसर पर युवाओं को राजनीति के साथ-साथ शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ने का आह्वान किया गया।
गांव-गांव पहुंचा स्वागत कार्यक्रम,टी.एस. सिंहदेव का काफिला विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया…
ग्राम पर्री में कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात
वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजेन्द्र गोयल के निवास पर चर्चा बैठक
देवनगर मंडी का निरीक्षण
ग्राम कल्याणपुर में स्वागत कार्यक्रम
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े के निवास पर मुलाकात
कंचननगर में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत
प्रेमनगर में माता कर्मा चौक का लोकार्पण
चंदननगर में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष तुलसी यादव के निवास पर भेंट-मुलाकात इसके बाद वे चंदननगर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए, जहां खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया।
वरिष्ठ नेताओं
की रही मौजूदगी…
पूर्व सांसद खेलसाय सिंह
पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह
पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े
श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिवभजन मरावी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे…
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया
नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर
मनोज अग्रवाल,विष्णु कसेरा
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र यादव
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू
नीरज तायल,शिवम साहू, लिवनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस में गुटबाजी फिर आई सामने- पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के सूरजपुर प्रवास के दौरान जिले की कांग्रेस राजनीति में गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आती नजर आई, कार्यक्रमों के दौरान भूपेश बघेल समर्थक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही, स्वागत कार्यक्रमों, बैठकों और आयोजनों में जहां पैलेस समर्थक नेताओं की सक्रिय मौजूदगी दिखाई दी,वहीं भूपेश खेमे से जुड़े अधिकांश नेता कार्यक्रमों से दूरी बनाए रहे, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठनात्मक नियुक्तियों, भविष्य की रणनीति और नेतृत्व को लेकर चल रहे अंदरूनी मतभेद अब धीरे-धीरे सार्वजनिक मंच पर नजर आने लगे हैं,यह दौरा कहीं न कहीं कांग्रेस के भीतर चल रही गुटीय राजनीति का स्पष्ट संकेत भी माना जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur