Breaking News

अम्बिकापुर@वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण एक बार फिर ठंड की वापसी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड की वापसी देखी जा रही है। दो दिन पूर्व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर चला गया था। इस लिए लोग शीतलहर से राहत महसूस सकर रहे थे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान नीचे गिरकर 6.3 डिग्री दर्ज किया गय है। मैसम वैज्ञानिक का मानना है कि विक्षोभ का असर आने वाले दो से तीन दिनों तक रहेगा। इसके बाद पुनः तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इस वर्ष उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ी है। लगातार 49 दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। पूरा सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में था। दो से तीन दिन पूर्व धीरे-धीरे ठंड से राहत मिली थी। न्यूनतम तापमान बढ़ कर 10 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण एक बार फिर से ठंड की वापसी हुई है। न्यूतनतम तापमान 6.3 डिग्री जबकि अधिकतम 26 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान गिरने से रातें ठंड हो गई है। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान बढकर 11 डिग्री पहुंच गया था।
प्रवेश कर रही सर्द हवाएं
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार पश्मिी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई थी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण फिर से सर्द हवाओं का प्रवेश शुरू हो गया है। इस लिए तापमन में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका अवसर आने वाले दो से तीन दिनों तक रहने की उम्मीद है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही फिर से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@रेलवे की मण्डल स्तरीय बैठक में सांसद चिंतामणि महाराज ने क्षेत्रहित में रखी कई मांगें

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,22 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय, बिलासपुर …

Leave a Reply