Breaking News

झारखंड@झारखंड में 1 करोड़ के इनामी समेत 15 नक्सली ढेर

Share


सारंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर
झारखंड,22 जनवरी 2026। झारखंड में मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा समेत 15 नक्सली ढेर हुए हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और भाकपा (माओवादी) नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। आसपास का इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा। जानकारी के मुताबिक झारखंड पुलिस, कोबरा और सेंट्रल पुलिस फोर्स के जवानों की सर्चिंग के दौरान माओवादी के शीर्ष नेता अनल दा उफऱ् पतिराम मांझी के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई। उसके दस्ते में 14 से अधिक नक्सली हैं। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अनल दा समेत 15 नक्सलियों को मार गिराया है। सर्च अभियान के दौरान 15 डेडबॉडी के साथ भारी मात्रा में हथियार एवं दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए।
एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़
सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान के तहत सारंडा के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान जंगल में पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया, जिसके बाद मुठभेड़ तेज हो गई।
बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी
सारंडा का इलाका दुर्गम पहाडि़यों और घने जंगलों से घिरा हुआ है, जहां नक्सलियों की लंबे समय से गतिविधियां रही हैं। जंगल के भीतर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पूरे क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया है। कोल्हान प्रमंडल के ष्ठढ्ढत्र अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एक करोड़ का इनामी अनल दा उर्फ तूफान का असली नाम पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांडी उर्फ रमेश था। वो गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना इलाके के झरहाबाले गांव का रहने वाला था। उसके पिता का नाम टोटो मरांडी उर्फ तारू मांझी है। अनल दा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) यानी सीपीआई (माओ) का सेंट्रल कमेटी मेंबर था। उसे माओवादियों का रणनीतिकार माना जाता था, जो संगठन के लिए बड़ी योजनाएं बनाता था। वो 1987 से नक्सली के तौर पर एक्टिव था और लंबे समय से सारंडा और गिरिडीह के जंगलों में सक्रिय था।


Share

Check Also

हरिद्वार@गायत्री मंत्र जन-जन की चेतना और राष्ट्र परिवर्तन की शक्ति : अमित शाह

Share हरिद्वार,22 जनवरी 2026। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि पंडित …

Leave a Reply