Breaking News

बैकुण्ठपुर@ भाजपा में आज से ‘नवीन’ युग का आगाज, नितिन नवीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Share


बैकुण्ठपुर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न
बैकुण्ठपुर,21 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय नेतृत्व मिलने के साथ ही संगठन में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत हो गई है,छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के निर्विरोध भाजपा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में बैकुण्ठपुर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक पर आतिशबाजी कर एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया,राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते ही नितिन नवीन के नेतृत्व को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए मजबूती, अनुशासन और विस्तार का नया अध्याय बताया।
वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता,जनप्रतिनिधि एवं मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे,जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे,जिला उपाध्यक्ष बसंत राय,अनिल साहू, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल,नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे,जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मवती राजवाड़े,मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, संजय चिकनजूरी, महामंत्री रमन गुप्ता,भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू,महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पा राजवाड़े, ममता कुशवाहा,अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा,सुरेन्द्र चक्रधारी,बेगमती चिकनजूरी,बिजेन्द्र जायसवाल,स्वामीनाथ पटेल,अन्नू दुबे,अभिनेन्द्र चंदेल,शहीद असरफी,अवधेश सिंह,झर्मिलादेवी,लक्ष्मी रवि, शीला राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन में दिखा नया उत्साह
राष्ट्रीय नेतृत्व में परिवर्तन के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है, स्थानीय नेताओं का कहना है कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी,कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा संगठन को मिलेगी नई दिशा
जश्न के दौरान मौजूद भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने कहा कि नितिन नवीन का अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उनके संगठनात्मक अनुभव, प्रशासनिक समझ और मजबूत नेतृत्व क्षमता से भाजपा को देशभर में नई गति मिलेगी,नेताओं ने विश्वास जताया कि संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त होगा, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी,आगामी चुनावों में पार्टी को स्पष्ट बढ़त मिलेगी, कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और नितिन नवीन जिंदाबाद के नारों के साथ उत्साह प्रकट किया।
घड़ी चौक पर आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण
राष्ट्र्रीय अध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घड़ी चौक पर एकत्रित हुए,ढोल-नगाड़ों,आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी साझा की। माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया, कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह केवल नेतृत्व परिवर्तन नहीं बल्कि भाजपा के संगठनात्मक भविष्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला निर्णय है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण एक बार फिर ठंड की वापसी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,22 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर …

Leave a Reply