Breaking News

सूरजपुर@ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए नितिन नबीन,अग्रसेन चौक सूरजपुर में भाजयुमो ने मनाया जश्न

Share


सूरजपुर,21 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
देश की राजधानी दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला, वे इस महत्वपूर्ण पद को संभालने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला, इस अवसर पर सूरजपुर जिला मुख्यालय के अग्रसेन चौक में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भव्य जश्न का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की उपस्थिति एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष देव गुप्ता के नेतृत्व में लड्डू फोड़कर और मिठाइयाँ बांटकर खुशी मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी संगठनात्मक क्षमता, राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता भारतीय जनता पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन और अधिक सशक्त होगा तथा सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा,साथ ही ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने भी नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी बैठकों और कार्यक्रमों में उनके विचारों और कार्यशैली को निकट से देखा है। निश्चित रूप से उनका कार्यकाल सफल, प्रेरणादायी और स्मरणीय रहेगा। उनका नेतृत्व युवाओं को नई दिशा देते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूत करेगा,कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग, अशोक सिंह, मंत्री दीपक गुप्ता, राजेश्वर तिवारी,भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष स्वाति सिंह, नगरपालिका उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय राजवाड़े, शहर मंडल महामंत्री नीरज जिंदिया,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छोटू मुकेश साहू,शहर मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे,कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण एक बार फिर ठंड की वापसी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,22 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर …

Leave a Reply