Breaking News

अम्बिकापुर@नितिन नबीन के निर्विरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सरगुजा में जश्न,कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

Share


घड़ी चौक पर आयोजित हर्षोल्लास कार्यक्रम में आतिशबाजी व मिठाई वितरण,भाजपा नेताओं ने जताया गर्व


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नितिन नबीन के निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा सरगुजा के कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर स्थानीय घड़ी चौक में भाजपा सरगुजा द्वारा हर्षोल्लास सभा का आयोजन किया गया,जहाँ भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। हर्षोल्लास सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी और सशक्त कार्यकर्ता-आधारित राजनीतिक पार्टी है। नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चयन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जहाँ एक सामान्य कार्यकर्ता संगठन के सर्वोच्च पद तक पहुँच सकता है और हम सबके साथ कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाले नितिन नबीन जी इसके उदाहरण हैं ।उन्होंने कहा कि नितिन नबीन ने संगठन में कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए अपनी निष्ठा,क्षमता और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उनका नेतृत्व पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की जीत है। यह चयन संगठन की लोकतांत्रिक और कार्यकर्ता-प्रधान परंपरा को सशक्त करता है। उनके नेतृत्व में भाजपा राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। सरगुजा का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक निर्णय से उत्साहित है और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया। इस अवसर पर बस्तर संभाग संगठन सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा,महापौर मंजूषा भगत,पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह,ममो प्रदेश महामंत्री फूलेश्वरी सिंह,पूर्व सांसद कमलभान सिंह,अम्बिकेश केशरी,हरमिंदर सिंह टिन्नी,अभिमन्यु गुप्ता,विकास पांडेय,मधुसूदन शुक्ला,अरुणा सिंह,निश्चल प्रताप सिंह,मनीष सिंह,जनमेजय मिश्रा,मनोज गुप्ता, राजकुमार बंसल,रुपेश दुबे,अजय प्रताप सिंह,कमलेश तिवारी,मनोज कंसारी,राकेश बबलु गुप्ता,शुभांगी बिहाड़े,निशांत सिंह शोलू, जितेंद्र सोनी, रविन्द्र गुप्त भारती,संजीव वर्मा, गोल्डी बिहाड़े, नीलम रजवाड़े,अजय सोनी, शैलेंद्र शर्मा,रवि शंकर जायसवाल,जतिन परमार,प्रियंका चौबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण एक बार फिर ठंड की वापसी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,22 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर …

Leave a Reply