संगठन विस्तार को लेकर नई टीम गठित,महिला सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस
बैकुण्ठपुर,20 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में,महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी के दिशा-निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी की सहमति से की गई, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता यादव द्वारा संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से नई जिला कार्यसमिति और मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
घोषित सूची के अनुसार महिला मोर्चा में निम्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है—
जिला उपाध्यक्ष
संगीता गुप्ता
रेखा वर्मा
लक्ष्मी यादव
जिला महामंत्री
पुष्पा राजवाड़े
ममता कुशवाहा
जिला मंत्री
लक्ष्मी साहू
बेगमती चिकनजूरी
कृष्णी राजवाड़े
रीना साहू
आंचल सिंह
जिला कोषाध्यक्ष
विमला सिंह
सह कोषाध्यक्ष
शीला राजवाड़े
जिला कार्यालय मंत्री
गीता साहू
सह कार्यालय मंत्री
पार्वती रजक
जिला मीडिया प्रभारी
लक्ष्मी दास
सह मीडिया प्रभारी
सरिता सोनी
जिला सोशल मीडिया प्रभारी
रूपवती सोनपाकर
सह सोशल मीडिया प्रभारी
ममता देवनाथ
जिला कार्यसमिति सदस्य- जिला कार्यसमिति में निम्न सदस्यों को शामिल किया गया है उर्मिला साहू, सोनिया राजवाड़े, सरिता शिवहरे, कल्पना सारथी, शिल्पा शर्मा, गायत्री साहू, अंजू पैकरा, नीतू सिंह, गीता गिरी, सीमा सिंह, शिवकुमारी साहू, आरती काशी, सविता मिश्रा, राजकुमारी सिंह, परमेश्वरी, प्रमिला यादव, सुनिता चरेवा, रेखा चिकनजूरी, लीना शिवहरे, ललिता सोनी, राधा सोनी, दीपा साहू, सुमित्रा पाल एवं संगीता सोनी।
स्थायी आमंत्रित सदस्य- अंजली जायसवाल, रमावती राजवाड़े, परमजीत कौर, नूरजहॉ शेख, मीना पैकरा, धर्मवती राजवाड़े, चुन्नी पैकरा, मंजू जीवनानी, रेखा सिंह, रेणु सिंह, सुनिता कुर्रे, ओमेश्वरी राजवाड़े एवं श्यामवती को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्य– विशेष आमंत्रित सदस्यों में वंदना राजवाड़े, नविता शिवहरे, गायत्री सिंह, शिवकुमारी सोनपाकर, आशादेवी सोनपाकर, गीता राजवाड़े, संगीता सोनवानी, रीमा जायसवाल, ममता गोयन, प्रमिला सिंह, ज्योति देवांगन, शिल्पा गुप्ता, कुन्ती चक्रधारी, रूची बड़ेरिया एवं बलजीत कौर को शामिल किया गया है।
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों की सूची-
बैकुण्ठपुर मंडल: कुसुम जायसवाल
चरचा मंडल: झरमिला चेरवा
सलका मंडल: सुशीला राजवाड़े
कुड़ेली मंडल: बसंती पैकरा
पटना मंडल: चन्द्रकली राजवाड़े
बचरापोड़ी मंडल: आभा चौहान
सोनहत मंडल: लक्ष्मी राजवाड़े
संगठन को मजबूती देने का संकल्प- महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि महिला मोर्चा संगठन की यह नई टीम केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने, महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का कार्य करेगी, उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur