आरोपी ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बताया
रायपुर, 18 जनवरी 2026। राजधानी रायपुर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर से 1.28 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की गई है। ठग ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पीडि़त का नाम स्वपन सेन (74) है। जो स्वर्णभूमि इलाके में रहते हैं। रिटायर्ड डॉक्टर को अननोन नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया था। कॉल करने वाले खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच अधिकारी बताया और क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी की बात कही। गिरफ्तारी का डर दिखाते हुए ठग ने पैसों की डिमांड की। जिसके बाद रिटायर्ड डॉक्टर अलग-अलग दिनों में 1.28 करोड़ रुपए भेजे गए अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने ठग को पैसे देने के लिए अपनी एफडी तुड़वा दी। ठगी के एहसास होने पर पीडि़त ने थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने 55 लाख रुपए अकाउंट में होल्ड करा दिए।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, स्वपन सेन पशु पालक विभाग से रिटायर्ड डॉक्टर हैं। 31 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 12ः15 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया और उसने खुद मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। फिर वॉट्सऐप एक एफआईआर की कॉपी भेजी। कॉल करने वाले कहा कि स्वपन सेन के क्रेडिट कार्ड से कई लोगों से धोखाधड़ी की गई है। गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठग ने बैंक खाते और एफडी की जानकारी मांगी। डरकर स्वपन सेन सारी डिटेल ठग को वॉट्सऐप कर दिया। 3 जनवरी 2026 को ठगों ने रिटायर्ड डॉक्टर को एक खाते में 34 लाख रुपए क्रभ्त्रस् के जरिए भेजने को कहा। डर और दबाव में आकर उन्होंने पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 13 जनवरी को दूसरे खाते में 39 लाख रुपए भिजवाए। 16 जनवरी को तीसरे खाते में 55 लाख रुपए जमा करवाने को कहा, जिसके लिए रिटायर्ड डॉक्टर ने अपनी एफडी तुड़वा दी। इस तरह ठग ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 1 करोड़ 28 लाख रुपए अलग-अलग बैंक अकाउंट ट्रांसफर करवा लिए। जब रिटायर्ड डॉक्टर ने 55 लाख रुपए ठग के खाते में ट्रांसफर किए तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur