विवेकानंद चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजयुमो ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती
सूरजपुर,15 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सूरजपुर मुख्यालय स्थित विवेकानंद चौक में भारत के महान आध्यात्मिक गुरु,राष्ट्रचिंतक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई, कार्यक्रम में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही,वहीं आयोजन का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं मिठाई वितरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के निर्माता : देव गुप्ता– कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संन्यासी नहीं थे,बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के सच्चे मार्गदर्शक थे,उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सौ वर्ष पूर्व थे,देव गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का स्पष्ट संदेश था कि युवा ही राष्ट्र की असली शक्ति हैं, उनका प्रसिद्ध मंत्र उठो,जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’ आज भी युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करता है।
आत्मविश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति-उन्होंने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि खुद पर विश्वास करना ही सबसे बड़ी पूजा है। यदि कोई स्वयं पर विश्वास नहीं करता, तो वह ईश्वर पर भी पूर्ण विश्वास नहीं कर सकता, स्वामी विवेकानंद ऐसा भारत चाहते थे जहाँ के युवा शारीरिक रूप से मजबूत, मानसिक रूप से जागरूक, और आध्यात्मिक रूप से शुद्ध हों साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी शिक्षा और क्षमताओं का उपयोग केवल व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए करें।
युवाओं के भीतर सदा जीवित रहेंगे स्वामी जी
देव गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार समय से परे हैं और वे अनंत समय तक युवाओं के भीतर जीवित रहेंगे, राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य भी यही है कि युवा उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छोटू मुकेश साहू, शहर मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन,वार्ड पार्षद पंकज चौबे,बजरंग राजवाड़े, दीक्षित वर्मा,शहीम अंसारी,प्रेमशंकर सोनी,दिलीप साहू,पटेल,हेमंत बैगा,रौशन गुप्ता,विकास अग्रवाल, आर्यन गुप्ता,महेंद्र साहू,हर्ष गुप्ता,संदीप जयसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur