Breaking News

रायपुर@CGPSC घोटाला….400 पन्नों की फाइनल चार्जशीट पेश,29 लोग बने आरोपी

Share


रायपुर,03 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ष्टत्रक्कस्ष्ट घोटाला 2021 मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एक निर्णायक कदम उठाते हुए अपनी फाइनल चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस विस्तृत रिपोर्ट में कुल 29 लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। जांच एजेंसी ने खुलासा किया है कि इस पूरे भ्रष्टाचार के खेल में न केवल प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे, बल्कि शिक्षा माफियाओं का भी बड़ा हाथ था। इस सूची में एक प्रमुख कोचिंग संचालक का नाम जुड़ने से मामला और भी गंभीर हो गया है। सीबीआई की इस कार्रवाई ने राज्य के प्रशासनिक गलियारों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच सनसनी फैला दी है।
महासमुंद के होटल में रची गई साजिश : सीबीआई की चार्जशीट में महासमुंद जिले के बारनवापारा स्थित एक होटल का जिक्र किया गया है, जो इस घोटाले का मुख्य केंद्र बना था। जांच के अनुसार, एक कोचिंग संचालक के पास परीक्षा से पहले ही ष्टत्रक्कस्ष्ट 2021 का प्रश्नपत्र पहुँच गया था। इस संचालक ने संदिग्ध अभ्यर्थियों को गुपचुप तरीके से इस होटल में इकट्ठा किया और उन्हें वास्तविक पर्चे के आधार पर पूरी तैयारी करवाई। यह ‘क्रैश कोर्स’ सामान्य शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि लीक हुए प्रश्नपत्र को रटाने के लिए आयोजित किया गया था। इस खुलासे ने परीक्षा की शुचिता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं और यह स्पष्ट कर दिया है कि चयन प्रक्रिया को किस तरह से हाईजैक किया गया था।
आरती वासनिक की भूमिकाः परीक्षा नियंत्रक पर पर्चा लीक करने का आरोप : इस पूरे सुनियोजित घोटाले में तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण और संदिग्ध माना गया है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में आरती वासनिक को मुख्य आरोपियों में से एक बनाया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, लोक सेवा आयोग के भीतर से प्रश्नपत्र को बाहर निकालने और उसे कोचिंग संचालकों तक पहुँचाने में वासनिक ने ‘मास्टरमाइंड’ की तरह काम किया। एक परीक्षा नियंत्रक, जिसकी जिम्मेदारी गोपनीयता बनाए रखना थी, वही इस पेपर लीक कांड की धुरी निकली। उनकी मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर गोपनीयता का भंग होना संभव नहीं था।
भ्रष्टाचार का ढांचाः कैसे बिके डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी के पद?
सीबीआई की जांच से यह भी संकेत मिले हैं कि यह घोटाला केवल रिश्तों तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें करोड़ों रुपये के लेनदेन की भी संभावना है। प्रभावशाली लोगों ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर आयोग के नियमों को ताक पर रख दिया। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से लेकर साक्षात्कार (इंटरव्यू) की प्रक्रिया तक, हर स्तर पर हेरफेर की गई ताकि ‘पसंदीदा’ उम्मीदवारों को अधिकतम अंक दिए जा सकें। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली बार है जब लोक सेवा आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता पर इतना बड़ा दाग लगा है और उसके शीर्ष अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज हुआ है।
भाई-भतीजावाद का चरम
CGPSC 2021 के परिणाम जब 2023 में घोषित हुए, तभी से ये विवादों के घेरे में थे। जांच में पाया गया कि मेरिट सूची के टॉप-20 में से 13 से अधिक अभ्यर्थी किसी न किसी बड़े अधिकारी, प्रभावशाली नेता या रसूखदार कारोबारी के बेटे, बहू या करीबी रिश्तेदार थे। सबसे चौंकाने वाला नाम तत्कालीन पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी का है। उनके दत्तक पुत्र और परिवार के तीन से अधिक सदस्यों का चयन सीधे तौर पर डिप्टी कलेक्टर और अन्य उच्च पदों पर हुआ था। इस धांधली में प्रभावशाली कारोबारी प्रकाश गोयल का परिवार भी शामिल था, जिनके बेटे और बहू ने डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल किया था। सीबीआई ने इन सभी लाभार्थियों को अब आरोपी की श्रेणी में खड़ा कर दिया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply