इनमें 7 महिलाएं शामिल,DVCM-PLGA रैंक के कैडर,5 पर 8-8 लाख का इनाम था
बीजापुर,16 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 34 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इन पर 84 लाख रुपए का इनाम था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 7 महिलाएं और 27 पुरुष शामिल हैं। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर, केरलापाल एरिया कमेटी, PLGA, मिलिशिया के सदस्य और कमांडर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सरेंडर करने वाले 34 नक्सलियों में से 5 नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम था। 3 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था। वहीं 10 नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपए और 7 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था। नक्सलियों ने बीजापुर पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण किया है।
नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील : बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सलियों से हिंसक रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास योजना नक्सलियों के लिए आकर्षक है। उनके परिवार भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जिएं और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।
जनवरी 2024 से अब तक 824 नक्सलियों ने किया सरेंडर : बीजापुर जिले में 1 जनवरी 2024 से अब तक कुल 824 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं। इसी दौरान 1079 नक्सली गिरफ्तार किए गए और 220 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर एक्टिव 15 नक्सलियों ने बुधवार को कांकेर और गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।
इन नक्सलियों पर केंद्र और राज्य सरकारों ने कुल 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित किया था। इनमें कुख्यात नक्सली विनोद शयाना भी शामिल है। इसमें से 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण किया। इन पर कुल 82 लाख रुपए का इनाम था। वहीं, 2 महिला समेत 4 नक्सलियों कांकेर में सरेंडर किया। इन पर 23 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
8 दिन पहले 11 नक्सलियों का सरेंडर
उत्तर बस्तर डिवीजन में सक्रिय सीपीआई (माओवादी) लीडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर रामधेर मज्जी ने सोमवार को खैरागढ़ के कुम्ही गांव, बकरकट्टा थाने में 11 साथियों के साथ सरेंडर किया था। नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले। सभी पर कुल 2.95 करोड़ रुपए का इनाम था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur