नई दिल्ली,21 नवम्बर 2025। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के भीतर मतभेद और असंतोष की खबरों को कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने खारिज कर दिया है। सुरजेवाला ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा हुई, और दोनों इस बात पर सहमत हैं कि कर्नाटक में निर्णायक रूप से पराजित और गुटबद्ध भाजपा, मीडिया के एक वर्ग की मदद से कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दुर्भावनापूर्ण अभियान चला रही है। सुरजेवाला ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि इस अभियान का असली उद्देश्य कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और उसकी पांच गारंटी योजनाओं को कमजोर करना है, जो राज्य में समावेशी विकास और न्यायपूर्ण वितरण का सफल मॉडल बन चुकी हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur