बालोद@बालोद में बड़ा हादसाःबीएसपी माइंस में मधुमक्खियों के हमले से 11 कर्मचारी घायल,अस्पताल में भर्ती

Share

बालोद,28 सितम्बर 2025। जिले के दल्लीराजहरा स्थित भिलाई स्टील प्लांट की खदानों से रविवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई। यहां अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया,जिससे खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस अप्रत्याशित हमले में 11 कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल बीएसपी अस्पताल, दल्लीराजहरा में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जनरल शिफ्ट में कार्यरत कर्मचारी जैसे ही माइंस गेट के पास पहुंचे, तभी पास में मौजूद मधुमक्खियों का बड़ा झुंड अचानक उन पर टूट पड़ा। मधुमक्खियों के डंक से कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। स्थिति इतनी भयावह थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे।
माइंस प्रबंधन अलर्ट पर : इस घटना के बाद बीएसपी माइंस प्रबंधन सतर्क हो गया है। घटना के कारणों को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः मधुमक्खियों का छत्ता आसपास के किसी पेड़ या संरचना में मौजूद था और कर्मचारियों की गतिविधियों से परेशान होकर झुंड ने अचानक हमला कर दिया। फिलहाल माइंस प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने और ऐसी स्थिति से निपटने के उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
स्थानीय कर्मचारियों में दहशत : इस अप्रत्याशित हमले के बाद कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार खदान परिसर में इस तरह का भयावह अनुभव देखा है। कर्मचारी संगठन ने भी प्रबंधन से मांग की है कि माइंस क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर मधुमक्खियों के छत्तों को हटवाया जाए और कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल में काम करने की गारंटी दी जाए।


Share

Check Also

रायपुर@15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस,राष्ट्रपति हो सकती हैं शामिल : सीएम साय

Share रायपुर,30 अक्टूबर 2025। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय …

Leave a Reply