Breaking News

रायपुर @ 2 पूर्व विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन

Share


रायपुर, 13 नवम्बर 2021 (ए)। भारतीय जनता पार्टी में शनिवार को दो पूर्व विधायक शामिल हुए. इनमें कांग्रेस से विधायक रहे आरके राय और पूर्व में भाजपा के विधायक रहे डॉ. बालमुकुंद देवांगन शामिल हैं. जेसीसीजे से भाजपा में शामिल हुए दोनों नेताओं को छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने पार्टी में प्रवेश दिलाया. बता दें कि आज भारतीय जनता प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई. प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर भाजपा सवाल उठाती रही. इस बात की पुष्टि एनसीआरबी की रिपोर्ट भी करती है. आज मुख्यमंत्री ने डीजीपी को हटा कर इसे स्वीकार भी कर लिया, लेकिन जब तक सत्ता पक्ष का दृष्टिकोण नहीं बदलेगा तब तक कानून व्यवस्था नहीं सुधर सकती. पुरंदेश्वरी ने कहा कि हमें गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य है. अनेक महानुभाव के बलिदान को नींव का पत्थर बना आज की बुलंद इमारत खड़ी, जिसका नेतृत्व एक विश्वसनीय वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. हम अपने को विकासशील देश कहते हैं, जबकि अब हमें विकसित देश कहना चाहिए, क्योंकि डब्ल्यूएचओ ने कहा कि करोना के रोकथाम में भारत की कार्य प्रणाली व त्वरित निदान को एक केस स्टडी की तरह लेना चाहिए


Share

Check Also

बलौदा बाजार@मातम में बदली दिवाली की खुशियां : करंट लगने से

Share पिता-पुत्र की मौत,अब मां ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम बलौदा बाजार,06 नवम्बर …

Leave a Reply