Breaking News

जमीन में सोने के दौरान युवती हुई सर्पदंश की शिकार,मौत

Share

अम्बिकापुर 20 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। जमीन में सोने के दौरान एक युवती रविवार की रात सर्पदंश की शिकार हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कविता केराम पिता बाबूलाल केराम उम्र 18 वर्ष भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर की रहने वाली थी। रविवार की रात वह अपने घर के पर्ची में जमीन में सोई थी। रात करीब 10:00 बजे सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …

Leave a Reply