अम्बिकापुर 08 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित लेट रियाजुद्दीन मेमोरियल टूर्नामेंट जो भिलाई में 10 नवंबर से आयोजित की जानी है उसके लिए सरगुजा संभाग की टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में हर्ष दुबे, राहुल प्रधान (कप्तान), कृष चोपड़ा, अमृतांश शुक्ला, ज़ीशान राजा, मयंक सिंह, रवि राज, दक्ष चोपड़ा, अविनाश राय, आराध्य गुप्ता, रुशिल जायसवाल, ओम सिंह, सौम्य केशरी, पंछित सिंह, अक्षत जय साहू, प्रद्युम अग्रवाल का नाम शामिल है। वहीं स्टैंड बाय के लिए अविनाश ठाकुर, असद अनिस, आदित्य कुशवाहा, शोर्य कांत सिंह का नाम शामिल है। गांधी स्टेडियम में दिनांक 7 एवं 8 अक्टूबर को अंडर 14 व अंडर 16 का चयन ट्रायल किया गया। अंडर 4 टीम के चयन ट्रायल में पूरे सरगुजा जिले से 30 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। अंडर 16 के ट्रायल में 20 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी सरगुजा जिला सरगुजा क्रिकेट संघ के सचिव विनीत विशाल जयसवाल ने दी।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur