Breaking News

अम्बिकापुर@चेक बाउंस के मामलों के निराकरण के लिए 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत,आपसी समझौते से मिलेगा त्वरित समाधान

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। चेक बाउंस से जुड़े लंबित न्यायालयीन मामलों के त्वरित निराकरण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबिकापुर द्वारा 21 नवंबर 2026 (शनिवार) को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के तहत दर्ज चेक अनादरण के मामलों का निराकरण किया जाएगा। विशेष लोक अदालत में केवल चेक बाउंस से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई एवं आपसी सहमति के आधार पर समझौते के जरिए निराकरण किया जाएगा। इसका उद्देश्य पक्षकारों को लंबी न्यायालयीन प्रक्रिया से राहत दिलाना और विवादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निराकरण होने से पक्षकारों के समय और संसाधनों की बचत होती है। साथ ही आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने का अवसर भी मिलता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चेक बाउंस के लंबित मामलों से जुड़े सभी पक्षकारों से विशेष लोक अदालत में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है,ताकि अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण किया जा सके। विशेष लोक अदालत,निःशुल्क विधिक सहायता एवं कानूनी सलाह के संबंध में जानकारी के लिए आम नागरिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबिकापुर अथवा तालुका विधिक सेवा समिति,सीतापुर सहित जिले की अन्य संबंधित तालुका विधिक सेवा समितियों से संपर्क कर सकते हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@धान खरीदी में गड़बड़ी मिली तो जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज,संभागायुक्त की दो टूक चेतावनी…

Share सीमावर्ती खरीदी केंद्रों में दूसरे राज्यों का धान खपाने की कोशिश पर रहेगी नजर,कोचियों …

Leave a Reply