
जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा,ढोल-ताशों और आतिशबाजी के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन
‘वोट बचाओ-देश बचाओ’अभियान के जरिए लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा का दिया संदेश
-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़,19 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक दीपक बैज के मनेंद्रगढ़ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर संगठन की ताकत और एकजुटता का प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा के नेतृत्व में हनुमान मंदिर,नदी पार के समीप आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेसजनों का उत्साह देखते ही बना, जेसीबी मशीन से पुष्पवर्षा, ढोल-ताशों की गूंज और आतिशबाजी के बीच प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया गया। स्वागत के लिए शहर के प्रमुख मार्गों को फ्लैक्स,बैनर और स्वागत संदेशों से सजाया गया था, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने स्वागत कार्यक्रम के दौरान हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत विशाल वाहन रैली निकाली गई, रैली में लगभग 300 बाइक और 50 से अधिक चारपहिया वाहन शामिल हुए,बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों और समर्थकों की भागीदारी ने आयोजन को व्यापक स्वरूप प्रदान किया,हनुमान मंदिर,नदी पार से प्रारंभ हुई वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्र से गुजरते हुए खेडि़या टॉकीज के समीप स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई,पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला,विशाल वाहन काफिले और जगह-जगह लगे स्वागत बैनरों के बीच मनेंद्रगढ़ में राजनीतिक माहौल पूरी तरह कांग्रेसमय नजर आया।
वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को सराहा-जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मनेंद्रगढ़ में जिस उत्साह और आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया, वह जिले में कांग्रेस संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता को दर्शाता है,पूर्व विधायक भरतपुर-सोनहत गुलाब कमरों ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के मुद्दों पर संघर्ष करना होगा,मनेंद्रगढ़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे रमेश सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कांग्रेसजनों की एकजुटता और विशाल वाहन रैली संगठन की सक्रियता का परिचायक है,कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने महिलाओं,युवाओं और वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी को सराहनीय बताया। वहीं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और सहभागिता ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप प्रदान किया।
संगठन की एकजुटता दिखाने का बड़ा अवसर बना आयोजन…
इस आयोजन को केवल प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत तक सीमित नहीं माना जा रहा,बल्कि कांग्रेस संगठन ने इसके जरिए अपनी स्थानीय सक्रियता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का भी प्रदर्शन किया,लगभग 300 बाइक और 50 से अधिक चारपहिया वाहनों की सहभागिता ने कार्यक्रम को बड़े राजनीतिक आयोजन का स्वरूप दिया। खास बात यह रही कि स्वागत से लेकर वाहन रैली के समापन तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर की सक्रिय भूमिका दिखाई दी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का मनेंद्रगढ़ आगमन सभी कांग्रेसजनों के लिए गौरव और उत्साह का अवसर है,उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं,कार्यकर्ताओं,युवाओं और आम नागरिकों ने जिस उत्साह के साथ स्वागत समारोह एवं वाहन रैली में भागीदारी निभाई,वह संगठन की एकजुटता और सक्रियता का प्रमाण है,उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है,मिश्रा ने आयोजन को सफल बनाने वाले वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षों,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,महिला कांग्रेस तथा समस्त कांग्रेसजनों और नागरिकों के प्रति आभार जताया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
स्वागत एवं वाहन रैली कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा,कोषाध्यक्ष मो.सलीम रजा,उपाध्यक्ष निरंजन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, मो. इमरान खान (टन्नू),दीपक सिंह,राशिद अली एवं देव कुमार सिंह,महामंत्री मो. सईद,राजेश खोपागड़े,शोभना वर्मा,अनिल केरकेट्टा, खोनेश्वर प्रसाद (के.डी.),सुनील शुक्ला,रंजीत सिंह रैना एवं रंजन शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे,इसके अलावा सचिव मो. सफी,गुलबशिया,मोहिनी महतो,सितेश्वर सिंह,अर्जुन सिंह,अजीत सिंह,गुलाम असगर,शुभम सिंह,नन्द किशोर एवं संजय यादव,कार्यकारिणी सदस्य अनुज कुमार,धर्मपाल सिंह,हर्ष खटिक,विनोद जांगड़े,रमाकांत सिंह एवं प्रदीप सोनी, प्रवक्ता वाजिद अली एवं अरुण कटारे,मीडिया प्रभारी बादल मलिक एवं अफसर अली,कार्यालय प्रभारी मुदित अग्रवाल,सह कार्यालय प्रभारी अब्दुल ऐफाज तथा सोशल मीडिया प्रभारी सोनू गुप्ता एवं दीपेश केसरवानी मौजूद रहे,इसके अतिरिक्त जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,वरिष्ठ कांग्रेसजन,मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्ष,पार्षदगण,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur