Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में 4 आईएएस अफसरों को प्रमोशन

Share

  • सुबोध सिंह-निहारिका बारिक अपर मुख्य सचिव बने,
  • रोहित यादव और कमलप्रीत सिंह प्रमुख सचिव बनाए गए


रायपुर,19 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। 1997 बैच के सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, 2002 बैच के डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक,केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 13 अक्टूबर 2026 को पत्र जारी कर अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोशन के लिए दो-दो रिक्तियां तय की थीं। इसी आधार पर चारों अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@चेक बाउंस के मामलों के निराकरण के लिए 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत,आपसी समझौते से मिलेगा त्वरित समाधान

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,19 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। चेक बाउंस से जुड़े लंबित न्यायालयीन मामलों के त्वरित निराकरण …

Leave a Reply