Breaking News

कोरिया/बैकुंठपुर@ मधुमक्खियों के हमले से घायल बच्चों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे विधायक भैयालाल राजवाड़े

Share


स्वामी आत्मानंद स्कूल चर्चा परिसर में अचानक मधुमक्खियों के हमले से मची थी अफरा-तफरी
-संवाददाता-
कोरिया/बैकुंठपुर,19 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
स्वामी आत्मानंद स्कूल चर्चा के परिसर में मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले से घायल स्कूली बच्चों का हाल जानने बैकुंठपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचे,उन्होंने अस्पताल में उपचाररत बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना, इस दौरान विधायक ने चिकित्सकों से बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति,उपचार की व्यवस्था और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक का जिला अस्पताल पहुंचना संकट की इस घड़ी में घायल बच्चों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है,उन्होंने बच्चों के परिजनों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि बच्चों के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने में वे तत्पर रहेंगे, उन्होंने चिकित्सकों से भी बच्चों के उपचार में विशेष ध्यान देने और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखने की बात कही।
स्कूल परिसर में अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला– उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व स्वामी आत्मानंद स्कूल चर्चा के परिसर में अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था,इस अप्रत्याशित घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कई स्कूली बच्चे मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए,घटना के बाद घायल बच्चों को तत्काल जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार शुरू किया गया,स्कूल परिसर में हुई इस घटना ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा और परिसर की नियमित जांच की आवश्यकता को सामने ला दिया है,स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे पूरी तरह विद्यालय प्रबंधन और संबंधित विभाग की व्यवस्थाओं पर निर्भर रहते हैं,ऐसे में परिसर में मधुमक्खियों के छत्ते अथवा अन्य संभावित खतरों की समय रहते पहचान और उनका सुरक्षित निराकरण जरूरी है।
कठिन घड़ी में परिजनों से मिले विधायक
जिला अस्पताल पहुंचकर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने घायल बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी चिंताओं को सुना, अचानक हुई घटना के बाद बच्चों के परिजन स्वाभाविक रूप से परेशान थे,विधायक ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और उपचार को लेकर चिकित्सकों से सीधे जानकारी प्राप्त की,उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि बच्चों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और उनकी स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए,उन्होंने बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
घटना ने स्कूल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
मधुमक्खियों के हमले की घटना केवल एक आकस्मिक हादसा मानकर नजरअंदाज नहीं की जा सकती,विद्यालय परिसर में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए,इस घटना के बाद यह जरूरी हो गया है कि स्कूलों के भवन,पेड़-पौधों,खेल मैदान और आसपास के क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए,यदि कहीं मधुमक्खियों के छत्ते अथवा अन्य खतरे मौजूद हों, तो उन्हें समय रहते विशेषज्ञों की मदद से सुरक्षित तरीके से हटाने की व्यवस्था की जाए,बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए,चर्चा के स्कूल में हुई इस घटना ने शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा की आवश्यकता को फिर से रेखांकित किया है,अब जरूरी है कि स्कूल प्रबंधन और संबंधित विभाग ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें,ताकि भविष्य में किसी बच्चे को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@चेक बाउंस के मामलों के निराकरण के लिए 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत,आपसी समझौते से मिलेगा त्वरित समाधान

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,19 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। चेक बाउंस से जुड़े लंबित न्यायालयीन मामलों के त्वरित निराकरण …

Leave a Reply