Breaking News

अम्बिकापुर@ शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, दो बाइक चालकों पर 20 हजार का जुर्माना

Share


ब्रेथ एनालाइजर जांच में नशे की पुष्टि,न्यायालय ने दोनों चालकों पर लगाया 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
शराब के नशे में दोपहिया वाहन चलाने वाले दो चालकों को यातायात पुलिस की कार्रवाई के बाद न्यायालय ने आर्थिक दंड से दंडित किया है। दोनों वाहन चालकों पर 10-10 हजार रुपये के हिसाब से कुल 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यातायात शाखा द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांकCG-15-EJ-2635 के चालक सोनू (24 वर्ष), निवासी डकई,थाना लुण्ड्रा को रोककर जांच की गई। ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसी तरह दूसरे मामले में मोटरसाइकिल क्रमांक CG-15-CV-5510 के चालक सुमन (29 वर्ष), निवासी शिवसागरपुर,जयनगर,जिला सूरजपुर को जांच के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। ब्रेथ एनालाइजर परीक्षण में उसके भी नशे में होने की पुष्टि हुई। दोनों चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने प्रत्येक चालक पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। इस प्रकार दोनों मामलों में कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे में वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए,बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय केवर्त सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@चेक बाउंस के मामलों के निराकरण के लिए 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत,आपसी समझौते से मिलेगा त्वरित समाधान

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,19 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। चेक बाउंस से जुड़े लंबित न्यायालयीन मामलों के त्वरित निराकरण …

Leave a Reply