Breaking News

अम्बिकापुर@ शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय अंबिकापुर में समूह रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय अंबिकापुर में समूह रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व को प्रदर्शित किया तथा मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा मतदाताओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मतदान के महत्व के प्रति जनचेतना का प्रसार करना रहा।


Share

Check Also

सूरजपुर@ बिहारपुर से ओड़गी तक स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत पर सीएमएचओ की नजर,औचक निरीक्षण में दिया सख्त निर्देश

Share दवाइयों,जांच,साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं का लिया जायजा,राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की लक्ष्यवार समीक्षा,शत-प्रतिशत उपलब्धि …

Leave a Reply