-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय अंबिकापुर में समूह रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व को प्रदर्शित किया तथा मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा मतदाताओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मतदान के महत्व के प्रति जनचेतना का प्रसार करना रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur