Breaking News

सरकारी आवास में लगे पेड़ के डंगालों की छंटाई कराने की मांग

Share

अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। सरकारी आवास में लगे पेड़ के डंगालों की छंटाई कराने की मांग कलेक्टर से की है। प्रतापपुर रोड स्थित कलेक्टर बंगला के पीछे निवासी वंदना दत्ता ने कलेक्टर को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि प्रतापपुर रोड, कलेक्टर बंगले के पीछे, बांस और पीपल के पेड़ की डंगाल हाई वोल्टेज तार के ऊपर लटक रही है, आंधी तूफान से तार कभी भी गिर सकता है। दो दिन पूर्व रात्रि में आये आंधी से बांस की डंगाल सड़क पर लटक रही है और तार पर पेड़ की डंगाल आ गई है, जिससे सड़क में चल रहे वाहन एवं अन्य सभी के लिए खतरा लगातार बना हुआ है।
मेरे द्वारा पूर्व में भी तकरीबन 10 सालों से डंगाल के छंटाई के लिए निवेदन किया जा रहा है परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। वंदना दत्ता ने कलेक्टर को पत्र के माध्यम से डंगाल की छंटाई की मांग की है। कोई अप्रिय घटना ना हो सके।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply