Breaking News

अम्बिकापुर@पति के साथ जा रही महिला हुई चेन स्नैचिंग की शिकार,एसपी मौके पर पहुंचकर की नाकेबंदी

Share

अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। एक महिला चेन स्नेचिंग की शिकार हो गई है। शुक्रवार की शाम 6:30 बजे बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला के गले से चेन खींचकर फरार हो गए। घटना शहर के ब्रह्म मंदिर चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ स्कूटी से कहीं जा रही थी। एक आरोपी चेहरा बांधा हुआ था जबकि दूसरा हेलमेट पहना था। घटना का अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से तेज गति से सती पारा की ओर फरार हो गए। जबकि चौक पर खड़े आरक्षक ने आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की पर वह सफल नहीं हो पाया। सूचना पर तत्काल एसपी व एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कर आरोपियों के धरनपकड़ करने कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply