Breaking News

बनारस चौक से अंबेडकर की प्रतिमा हटाकर किनारे में स्थापित कराने की मांग की

Share

अम्बिकापुर 29 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। लगातार हो रही दुर्घटना एवं सड़कों की खराब हालात को देखते हुये बनारस चौक से तत्काल अंबेडकर की मूर्ति को हटाकर किनारे बने चबुतरे में स्थापित करने की मांग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने निगम आयक्त से की है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है क्या अंबिकापुर शहर की स्थिति बनारस चौक पर अंबेडकर की मूर्ति स्थापित है। जो कि तिराहा है और काफी व्यस्त मार्ग है। भारी वाहन सहित अन्य गाडç¸यों का आना जाना लगा रहता है। तिराहा के बीच में पांच मीटर की गोलाई का चौक निर्माण कर अम्बेडकर की मूर्ति स्थापित है जिसके कारण भारी वाहनों का चौक में मुड़ने में अव्यवहारिक स्थिति बन जाती है एवं चौक में आस-पास की सड़क लगातार टूटते रहती है एवं गड्डे बन जाते हैं, एवं उक्त चौक पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है तथा कई लोगों की जान भी जा चुकी है। लगातार हो रहे दुर्घटनाओं एवं सड़कों की खराब हालात को देखते हुये नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने निगम आयक्त को ज्ञापन सौंपकर चौक से अंबेडकर की मूर्ति को किनारे बने चबुतरे में स्थापित करने मांग की है।


Share

Check Also

सोनहत@ नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई,‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंजा सोनहत

Share फॉरेस्ट कॉलोनी से सलगवां घुघरा व कटगोड़ी तक निकलीं भव्य विसर्जन यात्राएं, श्रद्धा, भक्ति …

Leave a Reply