Breaking News

अम्बिकापुर@जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कार्रवाई

Share


उदयपुर विकासखंड के मडगांव में किराना दुकान से 200 बोरी (80 क्विंटल) धान जब्त
अम्बिकापुर,03 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने चल रहे अभियान अंतर्गत उदयपुर विकासखंड के मडगांव में कार्रवाई करते हुए,चेतन सिंह के किराना दुकान में अवैध रूप से भंडारण किए गए 200 बोरी धान (लगभग 80 क्विंटल) बरामद किए गए हैं। मंडी अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन पर कृषि उपज मंडी समिति,राजस्व विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की टीम ने मौके पर ही धान की जब्ती कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया। दुकान संचालक द्वारा धान के भंडारण संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा सके। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध भंडारण एवं अवैध खरीदी-बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply