Breaking News

सूरजपुर@पुलिस परिवार के बच्चों ने खेलों में हासिल किया गोल्ड मेडल

Share


जूडो व रिले रेस प्रतियोगिता के नेशनल में बनाई जगह,डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने किया सम्मानित


-संवाददाता-
सूरजपुर,20 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

जिले के पुलिस परिवार के बच्चों ने जुड़ो और रिले रेस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर नोयडा में आयोजित होने वाले नेशनल प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। गोल्ड मेडल विजेता छात्रों ने डीएव्ही पब्लिक स्कूल विश्रामपुर में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। बुधवार, 19 नवम्बर 2025 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी प्रेमनगर विराट विशी के पुत्री अन्नपूर्णा विशी, पुत्र विजय विशी जिन्होंने जुडो में गोल्ड मेडल एवं चौकी प्रभारी खड़गवां रघुवंश सिंह के पुत्र आदित्य सिंह ने रिले रेस में गोल्ड मेडल अर्जित कर पुलिस परिवार का मान बढ़ाने पर तीनों विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है। इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने पुलिस परिवार के बच्चों के उत्कृष्ट खेल की सराहना की और कहा कि सम्मान करने का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को पहचान देना, उनके आत्म विश्वास को बढ़ाना और उन्हें आगामी तैयारियों के लिए प्रोत्साहित करना है। छात्राओं ने न केवल विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया है, बल्कि सूरजपुर पुलिस का भी मान बढ़ाया है। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रेमनगर विराट विशि, चौकी प्रभारी खड़गवां रघुवंश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply