Breaking News

अंबिकापुर@पुत्र की मौत से व्यथित ग्रामीण ने कीटनाशक सेवन कर दी जान

Share


-संवाददाता-
अंबिकापुर,20 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

सडक हादसे में पुत्र की मौत के बाद से व्यथित रहने वाले ग्रामीण ने कीटनाशक का सेवन कर लिया,इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक चखु राम पिता स्व. करीजन राम 47 वर्ष लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम उदारी का रहने वाला था। उसके इकलौत पुत्र की सडक हादसे में मौत होने के बाद वह उदास रहता था। 18 नवम्बर को वह घर में अकेले था, इस बीच वह कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक का खाली पात्र फेंकते पत्नी की नजर पड़ गई, और वह अपने पति के पास जाकर पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बताया। स्वजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए, यहां इलाज के दौरान 19-20 नवम्बर की दरम्यानी रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करके मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply