Breaking News

बलरामपुर@एनडीपीएस एक्ट एक और कार्यवाही : नशे का इंजेक्शन और टेबलेट लेकर ग्राहक तलाश रहे व्यक्ति आया पुलिस के हत्थे

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,20 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

रामानुजागंज पुलिस ने नशे का इंजेक्शन और टेबलेट बेचने रहे व्यक्ति की तलाशी करने पर भरी मात्रा इंजेक्शन और टेबलेट जप्त कर आरोपी आरोपी पर अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 21(सी) के तहत कार्यवाही कर भेजा जेल। पुलिस ने अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जानकारी के अनुसार पूर्व में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के द्वारा नशे का कारोबार करने वालो के ऊपर नजर रखने एवं संलिप्त पाए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके तारतम्य में दिनांक 12.10.2025 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मंटू सोनी पिता प्रमोद सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी रामानुजगंज को रिंग रोड रामानुजगंज में नशे का इंजेक्शन और टेबलेट बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करते हुए पकड़कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अल्प्राजोलम टेबलेट 210 नग, रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 07 नग, एविल इंजेक्शन 05 नग गवाहों के समक्ष जप्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रकरण में द्गठ्ठस्र ह्लश द्गठ्ठस्र कार्यवाही करते हुए नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त एवं आरोपी मंटू सोनी को अवैध नशीला इंजेक्शन एवं टैबलेट की सप्लाई करने वाले गोदारमना झारखंड निवासी दिलीप उर्फ भलटू गुप्ता पिता मनोज गुप्ता उम्र 25 वर्ष,रमेश कश्यप पिता महेश कश्यप उम्र 49 वर्ष निवासी रामानुजगंज को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है,नशे की दवा के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी तूफानी पासवान पिता प्रसिद्ध पासवान निवासी रामानुजगंज का फरार हो गया था।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply