Breaking News

राजपुर@केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से यादव समाज के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

Share


-संवाददाता-
राजपुर,20 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

यादव समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से दिल्ली स्थित उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के वनवासी क्षेत्रों में निवासरत यादव समाज के उत्थान,शिक्षा,सामाजिक सशक्तिकरण तथा युवाओं के अवसरों से जुड़े अहम मुद्दों पर मंत्री को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार की कार्ययोजना में देश और समाज हित में अहीर रेजिमेंट जैसी मांगों को शामिल करने पर जोर देते हुए मंत्री से इस दिशा में समर्थन देने का विनम्र आग्रह किया। रेजांगला कलश यात्रा प्रांतीय सहसंयोजक राजेश कुमार यादव अखिल भारतीय यादव महासभा सरगुजा संभाग अध्यक्ष परमानन्द यादव, सरगुजा संभाग महामंत्री धनीराम यादव,अम्बिकापुर नगर अध्यक्ष राधेश्याम यादव तथा संभाग उपाध्यक्ष श्यामधारी यादव उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply