Breaking News

अम्बिकापुर@अनोखी सोच संस्था की डांस प्रतियोगिता में बच्चों की नृत्य कला ने सबको किया मंत्रमुग्ध

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।

अनोखी सोच संस्था के तत्वावधान में जूनियर सिंगल डांस प्रतियोगिता का आयोजन मणिपुर दर्रिपारा में किया गया। कार्यक्रम में कुल 87 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनमें से 25 प्रतिभागियों का चयन सेमीफाइनल के लिए किया गया। सेमीफ़ाइनल मुकाबला 1 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। जबकि ग्रांड फिऩाले 2 नवंबर को होना तय किया गया है। डांस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये प्रतिभागी अन्य राज्यों से भी शामिल हो रहे हैं,संस्था द्वारा उनके रहने खाने की व्यवस्था निःशुल्क की जा रही है। बच्चों ने अपनी नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। मंच पर हर प्रस्तुति तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ सराही गई। निर्णायक मंडल में रविन्द्र कौर,श्वेता सिन्हा,परमानंद तिवारी,रणविजय सिंह एवं विनायक पांडेय शामिल रहे। जिन्होंने निष्पक्ष रूप से प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमआईसी प्रमुख शफी अहमद,सरोज साहु, विनय शर्मा एवं शुभम जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए संस्था के इस प्रयास को समाज में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों अध्यक्ष सुर्यप्रकाश साहू, अभय साहू,लालजी साहू,समीद मुंडा,मुनेश्वर,सुनील साहु, गोपी साहु, वीरेंद्र साहु, मनोज अग्रवाल, दिलीप श्रीवास्तव, गजानंद, विकास, रूपेश, निशांत, सचिन, विक्की, उदय, संजय एवं पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। अनोखी सोच संस्था का उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और सकारात्मक सोच के माध्यम से समाज में सृजनात्मक वातावरण बनाना है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply